• Sun. May 17th, 2026

विद्युत पोल नई लाइन डालने के लिए चढ़ा कर्मचारी, फिर नहीं उतर सका; चली गई जान

ByVijay Singhal

Feb 14, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना हाईवे के नरसी विहार फीडर से मंडी चौराहे के समीप बिजली पोल पर तार डालते समय बिजली कर्मी की मौत हो गई। कर्मियों ने पोल पर चढ़कर रस्सी के सहारे से साथी को उतारा। इसके बाद अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत्य घोषित कर दिया। हाईवे पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है।

जानकारी के अनुसार राजस्थान के डींग जिले के गांव सातरुक निवासी राहुल ठेकेदार के अंडर में बिजली का कार्य करते थे। गुरुवार दोपहर तीन बजे वह मंडी चौराहे के समीप एक पोल पर चढ़कर तार को डालने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान वह पोल पर ही लटक गया। साथी कर्मियों ने लटका देख रस्सियां लेकर सीढ़ी पर चढ़े और उसको नीचे उतारा। इसके बाद उसको अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसई शहरी सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि पोल पर नई लाइन डाली जा रही थी। इसलिए करंट नहीं था।  हार्टअटैक से मृत्यु होने की आशंका जताई है। वहीं हाईवे थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि मुृत्यु का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.