• Sun. May 17th, 2026

संत प्रेमानंद से मिलने को 10वीं की छात्रा ने छोड़ा घर, परिवार के उड़े होश

ByVijay Singhal

Feb 14, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में सोशल मीडिया पर संत प्रेमानंद महाराज के प्रवचनों से प्रभावित होकर ग्वालियर की एक किशोरी अपने परिजनों को बिना बताए वृंदावन पहुंच गई। गनीमत रही कि समाजसेविका डॉ. लक्ष्मी गौतम की सतर्कता से किशोरी किसी अनहोनी का शिकार होने से बच गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया। समाजसेविका डॉ. लक्ष्मी गौतम ने बताया कि ग्वालियर के हजीरा क्षेत्र की रहने वाली किशोरी कक्षा 10 की छात्रा है। सोमवार को बिना किसी को बताए वृंदावन आ गई थी। किशोरी ने यहां पहुंचने के बाद अपने घर पर फोन कर वृंदावन में होने की जानकारी दी। इससे घबराए परिजनों ने समाजसेविका को सूचना दी। समाजसेविका ने बालिका की तलाश शुरू की तो मंगलवार शाम को किशोरी संत प्रेमानंद के आश्रम के बाहर बैठी मिली। पूछताछ में उसने बताया कि वह सोशल मीडिया पर संत प्रेमानंद महाराज के प्रवचनों से प्रभावित होकर उनसे मिलने आई थी। पिता के रिक्शा चालक होने के कारण परिवार ने तुरंत मदद की गुहार लगाई। समाजसेविका डॉ. लक्ष्मी गौतम ने किशोरी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद किशोरी को उसके परिजनों को सौंप दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.