• Thu. Nov 26th, 2026

औचक निरीक्षण में खुली पोल, बंद मिले शौचालय, नालियां चोक

Byvijay.singhal1233

Dec 1, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। परखम ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक और सफाई कर्मी की मनमानी की शिकायत पर डीपीआरओ किरन चौधरी ने औचक निरीक्षण किया तो पोल खुल गई। मामला पकड़ में आने के बाद डीपीआरओ ने सफाई कर्मी का वेतन रोक दिया है। पंचायत सहायक को कड़ी चेतावनी दी गई है। ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई और शौचालयों की हालत सही नहीं है। बृहस्पतिवार को जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी ने चौमुहां ब्लॉक की पांच ग्राम पंचायतों परखम, बाजना, सेही, जावली और दलौता का औचक निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत परखम में निरीक्षण के दौरान भारी गंदगी नजर आई। पूछने पर ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सफाई कर्मी कभी नहीं आता। न ही किसी का फोन उठाता है। इस पर डीपीआरओ किरन चौधरी ने सफाई कर्मी का वेतन रोकने का आदेश दिया। पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान को सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान पंचायत सहायक की लापरवाही भी सामने आई। इस पर डीपीआरओ ने उसे फटकार लगाई। ग्राम पंचायत बाजना में सामुदायिक शौचालय बंद मिला। ग्रामीणों ने बताया कि शौचालय पर हमेशा ताला रहता है।

यहीं पर डिजिटल सेवा केंद्र में आंगनबाड़ी का सामान भरा हुआ था। सेही ग्राम पंचायत में ग्रामीणों ने नाली निर्माण में अमानक सामग्री की शिकायत की। डीपीआरओ ने गांव में सफाई कर्मी की तैनाती के निर्देश दिए। जावली ग्राम पंचायत में पंचायत घर में सौंदर्यीकरण नहीं हो पाया और न ही खेल मैदान का गेट लगा था। दलौता ग्राम पंचायत में पंचायत घर के सामने जलभराव मिला। इस पर डीपीआरओ ने जल निकासी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी ने बताया कि परखम ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक द्वारा ग्रामीणों को नियमित सेवाएं नहीं दी जा रही थी। उसे चेतावनी जारी की गई है। सफाई व्यवस्था सही नहीं मिलने पर सफाई कर्मी का वेतन रोका गया है। एडीओ को व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए हैं।

7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.