• Thu. Nov 26th, 2026

डीपीआरओ किरन चौधरी ने बिना बताए गैरहाजिर रहने वाले 4 कर्मचारियों पर कार्रवाई

Byvijay.singhal1233

Dec 1, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी ने कार्यालय में तैनात 4 कर्मचारियों को बिना बताए गैरहाजिर रहना भारी पड़ गया। मामला पकड़ में आने के बाद डीपीआरओ ने संबंधित कर्मचारियों का गैरहाजिर रहने वाले दिनों का वेतन रोकने का आदेश दिया है। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में तैनात चार कर्मचारी डीपीआरओ को बिना बताए गैरहाजिर हो गए। मामला तब खुला जब डीपीआरओ ने पत्रवाहक सुरेंद्र को काम के लिए बुलाया। पता चला कि वो कार्यालय में मौजूद नहीं है। इस पर डीपीआरओ किरन चौधरी ने हाजिरी रजिस्टर मंगवाया। सभी कर्मचारियों की उपस्थिति चेक की। हाजिरी रजिस्टर देखने पर पता चला कि एक नहीं 4 विभागीय कर्मचारी गैरहाजिर हैं। पत्रवाहक सुरेंद्र दो दिन से अनुपस्थित है। पत्रवाहक रेशम देवी की तीन दिन की अनुपस्थिति मिली। ऑपरेटर हरेकृष्ण और डीसी शेखरकांत वर्मा की एक दिन की गैरहाजिरी मिली। मामला पकड़ में आते ही डीपीआरओ ने हाजिरी रजिस्टर पर, गायब मिले कर्मचारियों अनुपस्थिति लगाई। चारों कर्मचारियों का गैरहाजिर रहने वाले दिनों का वेतन रोकने का आदेश दिया। डीपीआरओ ने कहा कि बिना बताए गैरहाजिर रहने वाले चार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। काम में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.