मंदिरों की सुरक्षा बढ़ी
4500 पुलिस के जवान श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तैनात किए जाएंगे। बुधवार की शाम से मथुरा व वृंदावन जोन के मंदिरों एवं प्रमुख मार्ग पर पुलिस तैनात हो जाएगी। मंदिरों के बाहर की सुरक्षा एटीएस कमांडो, आरएएफ के जवान करेंगे। वहीं मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पीएसी लगाई जाएगी।श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनी है। इस बार लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसको लेकर मथुरा और वृंदावन को छह जोन व 27 सेक्टर में बांटा गया है। इनकी जिम्मेदारी मजिस्ट्रेट के हवाले की जाएगी।
मंदिरों की सुरक्षा बढ़ी
4500 पुलिस के जवान श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तैनात किए जाएंगे। बुधवार की शाम से मथुरा व वृंदावन जोन के मंदिरों एवं प्रमुख मार्ग पर पुलिस तैनात हो जाएगी। मंदिरों के बाहर की सुरक्षा एटीएस कमांडो, आरएएफ के जवान करेंगे। वहीं मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पीएसी लगाई जाएगी। सुरक्षा को लेकर मंगलवार शाम से ही पुलिस ने कमान संभाल ली। शहर में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं सार्वजनिक स्थानों पर बम निरोधक दस्ता द्वार सघन तलाशी अभियान चलाया। संदिग्धों से पूछताछ की एवं सामान को चेक किया। हालांकि कहीं कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है।
बड़े अधिकारी कर रहे दौरा
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का साक्षी बनने के लिए इस बार लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। श्रद्धालुओं को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए जोन स्तरीय अधिकारी जिले का दौरा कर चुके हैं। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने सुरक्षा का प्लान तैयार कर लिया है।जोन के अलावा बाहरी जिलों से भी फोर्स उपलब्ध हो गया है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि, द्वारकाधीश एवं बांकेबिहारी मंदिर के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात होगा। हर तिराहे व चौराहे पर यातायात पुलिस तैनात की जाएगी। प्रत्येक जोन की कमान एएसपी के हवाले की गई है।
बम निरोधक दस्ता चला रहा अभियान
वहीं सेक्टर की जिम्मेदारी डिप्टी एसपी को सौंपी है। बुधवार दोपहर पूरे पुलिस फोर्स की ब्रीफिंग होगी और शाम छह बजे के बाद तैनाती कर दी जाएगी। मंगलवार शाम से ही पुलिस अलर्ट हो गई। बम निरोधक दस्ता ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सार्वजनिक स्थलों पर सघन तलाशी अभियान चलाया। डॉग स्क्वायड ने भी इन स्थानों पर चेकिंग की। यात्रियों के सामान को चेक किया। वहीं संदिग्धों से पूछताछ की गई। रात्रि में वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया। पुलिस ने जन्मभूमि के आसपास के होटल, धर्मशाला में भी चेकिंग अभियान चलाया। यहां ठहरने वाले यात्रियों से पूछताछ की। जन्माष्टमी को लेकर पुलिस ने वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर पर माकड्रिल की। हादसा होने पर किस तरह राहत कार्य संबंधी माकड्रिल की गई। इसमें पुलिस के जवान शामिल हुए। 10 कंपनी पीएसी, दो कंपनी आरएएफ, एक दस्ता एटीएस कमांडो, छह एएसपी, 18 डिप्टी एसपी, 150 इंस्पेक्टर, 250 सब इंस्पेक्टर, 250 ट्रैफिक पुलिसकर्मी, 10 टीआइ, 25 टीएसआइ। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मथुरा और वृंदावन में 117 स्थानों पर बैरियर लगाए हैं। वहीं 37 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। मथुरा जोन में 74 बैरियर व 20 पार्किंग स्थल तथा वृंदावन जोन में 43 स्थानों पर बैरियर व 17 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। यहां पुलिस तैनात रहेगी। जिला प्रशासन ने 19 जोनल एवं 60 से अधिक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की है। जोन में 19 और 60 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए हैं। प्रमुख मंदिरों में 12 जोनल मजिस्ट्रेट व 24 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। वहीं तिराहे व चौराहों पर 12 मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट लगाए हैं।
