हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला सहकारी बैंक के सभागार में बैंक के अध्यक्ष निरंजन सिंह धनगर ने 18 शाखा प्रबंधकों के साथ समीक्षा बैठक ली। उन्होंने जिन किसानों पर ऋण बकाया है उनसे शाखा प्रबंधक संपर्क कर पैसे जमा कराना सुनिश्चित करें। मुख्य कार्यपालक अधिकारी दमन लाल शर्मा ने कहा कि बीते माह हुई समीक्षा में 5 शाखाओं का बकाया जमा कराने में चौमुहां, छाता, गोवर्धन, फरह और नौहझील की शाखाओं ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। जिसके चलते इनको सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैंक में 1.78 लाखा बचत खाता है, जिनमें से 4 हजार से अधिक खातों में केवाईसी नहीं हुई है। इन खाताधारकों से संपर्क करके जल्द केवाईसी कराएं। शाखा प्रबंधकों से कहा कि मृतक बकाएदारों के वारिसों को नोटिस जारी करके उन्हें ऋण जमा करने के लिए निर्देश दें। राष्ट्रीय कृषि ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के जिला विकास प्रबंधक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि जिला सहकारी बैंक के माध्यम से दीर्घावधि कृषि ऋण वितरण के बारे में बताया। बैंक अब कृषि उपकरणों, यंत्रों बागवानी आदि पर 3 से 5 वर्ष की अवधि के लिए ऋण सुविधा दे रही है। इस अवसर पर सुमित कुमार शर्मा, भूपेंद्र सिंह, अरुण कुमार यादव, रामनाथ, सुजीत कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
