हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा आज दिनांक 6 सितंबर 2023 को मथुरा महानगर के डैंपियर नगर स्थित किसान भवन में चिंतन शिविर आज तीसरे दिन चला चिंतन शिविर में देश के हर प्रांत से हजारों किसान चिंतन शिविर में पहुंचे चिंतन शिविर के मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन टिकैैत के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत थे अध्यक्षता उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजपाल शर्मा ने की। संचालन राष्ट्रीय प्रचार मंत्री चौधरी करुआ सिंह ने किया चिंतन शिविर में पधारे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजपाल शर्मा का किसानों के मसीहा महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत जी की छवी भैट कर जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार रघुवंशी वरिष्ठ किसान नेता गजेंद्र सिंह गावर महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी युवा जिला अध्यक्ष प्रदीप जरेलिया वृंदावन नगर अध्यक्ष भगवानदास निषाद जिला उपाध्यक्ष राकेश चौधरी ने संयुक्त रूप से किया
चिंतन शिविर को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन टिकैैत के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत ने कहा भारतीय किसान यूनियन टिकैैत संगठन किसानों का संगठन है सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता किसान हित में गांव गांव जाकर किसानों की समस्याओं को सुनें उनका समाधान कराएं देश का अन्नदाता बर्बादी के कगार पर है वर्तमान केंद्र व प्रदेश सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है।
अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने का काम करें हर दल हर संगठन की रीड युवा होते हैं इनके बगैर कोई संगठन नहीं चल सकता वर्तमान केंद्र सरकार ने किसानों आम जनमानस को सिर्फ जुमले दिए हैं यह सरकार जुमलेबाज सरकार है 18 सितंबर को लखनऊ में भारतीय किसान यूनियन टिकैत की इको गार्डन में महापंचायत होगी इसमे अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ महापंचायत में पहुंचे
उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजपाल शर्मा ने कहा 18 सितंबर को इको गार्डन लखनऊ में होने वाली महापंचायत को सफल बनाने के लिए गांव गांव जाकर किसानों से संपर्क करें हर गांव में संगठन का सदस्य अभियान चलाया जाए। महापंचायत में पधारे सभी किसानों का जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार रघुवंशी किसान नेता गजेंद्र सिंह गावर महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी वृंदावन नगर अध्यक्ष भगवानदास निषाद ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
चिंतन शिविर में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय प्रचार मंत्री चौधरी करुआ सिंह उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्धा सिंह प्रधान उत्तर प्रदेश प्रवक्ता गजेंद्र परिहार राजवीर नेताजी विश्वेंद्र चौधरी फिरोजाबाद जिला अध्यक्ष प्रेम अतुल यादव मोहन सिंह गावर धर्मवीर चौधरी जिला प्रवक्ता रणवीर सिंह प्रधान खरवा रामगोपाल गिर्राज सिंह परिहार सोनू प्रधान चुनमुन चौधरी बृज बिहारी सलीम राजकुमार नेन देवेंद्र पारसोली डॉक्टर चेतन नौहवार मीना चौधरी अंकित शर्मा हर्ष चौधरी संजय अग्रवाल वृंदावन नगर उपाध्यक्ष विनोद निषाद युवा नेता परसोत्तम निषाद दीपक निषाद मुजाहिद कुरैशी चिराग उद्दीन कुरेशी भजनलाल गावर योगेश कुमार दीपक कुमार वीरपाल ब्रह्मपाल प्रधान सहित हजारों किसान मौजूद थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
