हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा का विरोध कर रहे काॅलोनीवासियों को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा दानव बताए जाने का विरोध तेज हो गया है।राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ के तत्वावधान में परशुराम पार्क में एकत्रित हुए विभिन्न संगठनों के लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि प्रेमानंद महाराज स्वयं ब्रजवासियों का आदर करते हैं लेकिन धीरेंद्र शास्त्री ने प्रेमानंद महाराज का सहारा लेकर ब्रजवासियों को अपमानित किया है। जबकि उन्हें यही नहीं मालूम कि ब्रजवासियों ने प्रेमानंद की पदयात्रा का विरोध नहीं किया है, बल्कि उन्होंने यात्रा में शामिल होने वाले बैंडबाजों और पटाखों का विरोध किया है। जिससे काॅलोनीवासियों के आगे समस्या उत्पन्न हो रही थी। संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, प्रेमानंद महाराज के आगे स्पष्टीकरण दें और ब्रजवासियों से माफी मांगें वरना उनका यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। चंद्रलाल शर्मा, श्याम सुंदर गौतम, विवेक महाजन, गोविंद नारायण शर्मा, प्रदीप बनर्जी, अनिता शर्मा, नीरज गौड़, तपेश पाठक, आनंद वल्लभ गोस्वामी आदि के अलावा विभिन्न संगठनों के लोग उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
