हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथराु। कान्हा की नगरी के मठ-मंदिरों में 40 दिवसीय होली का आगाज हो गया है। शुक्रवार को द्वारिकाधीश मंदिर में सुबह 10 से 11 बजे तक भक्तों ने ठाकुरजी को रसिया सुनाया। वसंत पंचमी से ब्रज की विश्व विख्यात होली का आगाज हो जाता है। जन्मभूमि, श्रीबांकेबिहारी और राधारानी मंदिर से विभिन्न मंदिरों में डांढा गाड़ने के बाद 40 दिवसीय होली की शुरुआत होती है। मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया है कि होली पर्व तक प्रतिदिन रसिया फाग गायन चलेगा। साथ ही अन्य कार्यक्रम भी हो रहे हैं। शुक्रवार को देश-विदेश के भक्त रसिया गायन पर जमकर झूमे। ठाकुर द्वारिकाधीश के दर्शन के लिए दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान मंदिर प्रबंधन ने कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था भी की है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
