• Sat. May 16th, 2026

400 मीटर पैदल चलकर ट्रेन पकड़ रहे श्रद्धालु

ByVijay Singhal

Jul 7, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मुड़िया मेले ने जंक्शन पहुंचने वाले आम रेलवे यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। वजह है कि मुख्य प्रवेश द्वार के सर्कुलेटिंग एरिया से सवारी वाहनों को बाहर कर दिया गया है। बैरियर लगाकर वाहनों को लगभग 400 मीटर पहले रोका जा रहा है। ऐसे में अब अंडरपास को पार करने के बाद लंबी दूरी तय कर यात्रियों को ट्रेन पकड़ने में पसीने छूट रहे है। गोवर्धन के मुड़िया मेले में शामिल होने के लिए रोजाना सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु दिल्ली और भोपाल की ओर से जंक्शन पर आ रहे हैं। रविवार को ग्वालियर, झांसी, आगरा की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया। श्रद्धालुओं की निगरानी के लिए आरपीएफ और जीआरपी के अलावा वाणिज्य विभाग की टीमें लगी हुई हैं। मुड़िया मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने प्लेटफार्म नंबर एक पर सहायता बूथ का संचालन किया है। इन बूथों पर स्काउट एवं गाइड को लगाया गया है। साथ ही खोया पाया केंद्र के माध्यम से भीड़ में बिछड़ने वालों को तलाश कर उन्हें अपनों से मिलवाया जा रहा है। रेलवे पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि महाराष्ट्र से आए श्रद्धालुओं के परिवार की एक वृद्ध सदस्य स्टेशन के तृतीय प्रवेश द्वार पर भीड़ के कारण बिछड़ गई थीं। उनको उद्घोषणा के माध्यम से खोया पाया केंद्र पर उनके परिजन से मिलवाया गया। वहीं इंदौर से आईं सुनीता रावत के परिवार की सदस्य भारती चंदेरिया मथुरा स्टेशन के बाहर भीड़ में गुम हो गई थीं, उन्हें भी खोया पाया केंद्र के माध्यम से मिलवाया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.