• Sat. May 16th, 2026

धूल फांक रहे जंक्शन की सुरक्षा में लगे व्हीकल स्कैनर

ByVijay Singhal

Jul 7, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रेलवे जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में लगा व्हीकल स्कैनर लंबे समय से खराब पड़ा है। इससे रेलवे स्टेशन पर प्रवेश करने वाले वाहनों की जांच नहीं हो पा रही है। यहां तैनात आरपीएफ के जवान कंप्यूटर के बजाए आंखों से ही संदिग्धों पर नजर रखे हुए हैं। रेलवे जंक्शन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 2018 में जंक्शन की मुख्य एंट्री व द्वितीय एंट्री पर आने वाले चार पहिया वाहनों की जांच के लिए करीब 35 लाख रुपये की लागत से व्हीकल स्कैनर मशीनें लगाई गई थीं। वहीं इनके संचालन का जिम्मा आरपीएफ को दिया गया था। व्हीकल की जांच के लिए एक प्लेटफार्म भी बनाया गया था। मुख्य एंट्री से होते हुए वीआईपी गेट पर जाने वाले और द्वितीय एंट्री के सर्कुलेटिंग एरिया में जाने वाले सभी चार पहिया वाहनों को इस प्लेटफार्म से होकर ही गुजरना होता था। प्लेटफार्म से होकर गुजरने वाले चार पहिया वाहन के नीचे का फोटो कैमरे के माध्यम से बूथ में लगे कम्प्यूटर की स्क्रीन पर आ जाता था और वाहन के नीचे संदिग्ध वस्तु छिपे होने पर बूथ में बैठा कर्मचारी वाहन को वहीं रोक सकता था। धीरे धीरे ये बूथ बंद हो गए। आरपीएफ का कहना है कि स्टाफ की कमी के चलते अंडर व्हीकल स्कैनर मशीनों का संचालन नहीं हो पा रहा है। प्रशस्ति श्रीवास्तव, जनसंपर्क अधिकारी ने कहा, वर्तमान में व्हीकल स्कैनर सिस्टम बंद पड़े हैं। मथुरा स्टेशन के पुनर्विकास के बाद इसे सही कराया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.