• Sun. Nov 1st, 2026

मथुरा में द्वारिकाधीश मंदिर के समीप कचरे के ढेर में मिला मासूम का शव

Byvijay.singhal1233

Oct 27, 2022
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा के शहर कोतवाली इलाके में द्वारिकाधीश मंदिर के पास मासूम का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मासूम का शव कूड़े के ढेर में पड़ा था। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। शव बालिका का है और देखने से प्रतीत हो रहा था कि उसकी उम्र 2 महीने है। शहर कोतवाली इलाके में द्वारिकाधीश मंदिर के समीप सुबह जब सफाई कर्मी सफाई करने पहुंचे तो वहां उनको असकुंडा घाट की तरफ जाने वाले रास्ते पर कूड़े के ढेर में एक मासूम का शव पड़ा दिखा। शव पड़े होने की सूचना आसपास के क्षेत्र में फैल गई और लोग मौके पर पहुंच कर मासूम बालिका के शव की शिनाख्त करने का प्रयास करने लगे। स्थानीय लोगों ने अनुमान लगाया कि शव शायद कहीं से नाली में बहता हुआ आया और जब कूड़े का ढेर जमा हो गया तो वह यहां रुक गया। शहर कोतवाली इलाके में द्वारिकाधीश मंदिर के समीप सुबह जब सफाई कर्मी सफाई करने पहुंचे तो वहां उनको असकुंडा घाट की तरफ जाने वाले रास्ते पर कूड़े के ढेर में एक मासूम का शव पड़ा दिखा। शव पड़े होने की सूचना आसपास के क्षेत्र में फैल गई और लोग मौके पर पहुंच कर मासूम बालिका के शव की शिनाख्त करने का प्रयास करने लगे। स्थानीय लोगों ने अनुमान लगाया कि शव शायद कहीं से नाली में बहता हुआ आया और जब कूड़े का ढेर जमा हो गया तो वह यहां रुक गया। सफाई कर्मियों ने जब शव को देखा तो इसकी सूचना उन्होंने अपने अधिकारी को दी। मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य निरीक्षक ने शव देखकर इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। भाई दूज पर्व पर मथुरा के विश्राम घाट पर होने वाले यमुना स्नान के लिए रात भर द्वारिकाधीश मंदिर के आसपास की सड़कों पर भारी भीड़ रही। लेकिन किसी की भी नजर उस मासूम के शव पर नहीं पड़ी। लोग निकलते रहे और मासूम का शव कूड़े के ढेर में पड़ा रहा। कोतवाली प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि मासूम का शव मिलने की सूचना मिली थी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। मासूम का शव मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस उन सभी रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग तलाशने में जुट गई जिन रास्तों से हो कर शव के आने की या फैंके जाने की संभावना है। इसके साथ ही पुलिस आसपास के लोगों से भी जानकारी करने का प्रयास कर रही है कि शायद किसी की नजर ऐसे किसी व्यक्ति पर पड़ी हो जिसके द्वारा यह हरकत की गई हो। कूड़े के ढेर में मासूम का शव मिलने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। क्षेत्र में चर्चा है कि आखिर यह शव कहां से आया। क्या कोई व्यक्ति इतना कठोर हो सकता कि मासूम के शव को इस तरह फैंक दे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.