हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अमीर बनने के चक्कर में दोस्त की गला घोंटकर हत्या करने वाले हत्यारोपियों को जल्द सजा दिलाने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस का दावा है कि इस मामले की चार्जशीट एक सप्ताह के अंदर कोर्ट में पेश कर दी जाएगी। इसके साथ ही मजबूत पैरोकारी कर 50 दिन के अंदर आरोपियों को सजा दिलाई जाएगी। थाना गोविंद नगर के लाल दरवाजा पुराना जवाहर स्कूल निवासी योगेश कुमार के पुत्र तरुण (17) को उसके ही चार दोस्तों ने फिरौती के लिए अपहरण किया। इसके बाद गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी की मदद से आठ घंटे में ही हत्यारोपी दोस्त औरंगाबाद निवासी साहिल, गोविंद नगर के गणेश धाम कॉलोनी निवासी हर्ष, डीग गेट के बीसआना गली निवासी लव और उसके भाई कुश ने गिरफ्तार किया। कोर्ट ने सभी को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने जिस तेजी के साथ हत्या का खुलासा कर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की। उसी तरह कोर्ट में एक सप्ताह के अंदर मजबूत साक्ष्यों के साथ चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
