• Fri. Nov 27th, 2026

बाल गृहों के देखभालकर्ताओं को दिया आघात-संवेदी प्रशिक्षण

Byvijay.singhal1233

Nov 27, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा में संविधान दिवस पर जिला प्रोबेशन कार्यालय और निर्मल इनिशिएटिव के संयुक्त तत्वावधान में बाल गृहों के देखभालकर्ताओं के लिए आघात-संवेदी प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें बच्चों के अधिकारों, भावनात्मक जरूरतों और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक पाठ से हुई। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने कहा कि संविधान बच्चों के अधिकारों की रक्षा और उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने का सशक्त माध्यम है। कार्यशाला में अभिव्यक्तिपरक कलाओं के जरिए बच्चों के आघातपूर्ण अनुभवों, व्यवहार और भावनात्मक जरूरतों को समझने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य देखभालकर्ताओं में संवेदनशील और बाल-केंद्रित दृष्टिकोण विकसित करना है, ताकि बाल गृहों में रहने वाले बच्चों की गरिमा, भावनात्मक सुरक्षा और अधिकारों को प्राथमिकता देते हुए उनकी बेहतर देखभाल सुनिश्चित की जा सके।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.