हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के दानघाटी मंदिर में आयोजित छप्पन भोग महोत्सव में गिरिराज प्रभु के शयन के समय जब सेवायत मथुरादास कौशिक (लाला पंडित) ने प्रभु की शयन आरती की तो भक्ति भाव में डूबे भक्तों की आंखें भर आईं। नैनन में नींद भर आयी मेरे प्रिय प्रभु के… पद गाया गया तो आभास हुआ कि प्रभु को अब शयन करने जाना है। इससे पूर्व सुबह सेवायत लाला पंडित ने प्रभु का पंचामृत से मंगलाभिषेक किया। दोपहर में सेवायत पवन कौशिक ने प्रभु का शृंगार किया। कन्हैया लाल शर्मा, राजकुमार गुड्डू, हरिशंकर कौशिक, धीरज कौशिक, सतीश कौशिक, मीनालाल पुजारी आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
