• Mon. Nov 2nd, 2026

कार्ड धारकों को 20 जुलाई से मिलेगा चावल और गेहुं

Byvijay.singhal1233

Jul 17, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नि:शुल्क राशन वितरण 20 जुलाई से 10 अगस्त तक किया जाएगा। इसकी तैयारी पूर्ति विभाग ने शुरू कर दी है। माह अगस्त, 2025 के सापेक्ष आवंटित्त खाद्यान्न अन्त्योदय के राशनकार्ड पर 14 किग्रा गेहूं एवं 21 किग्रा फोर्टिफाइड चावल (कुल 35 किग्रा) एवं पात्र गृहस्थी योजना के राशनकार्ड/लाभार्थियों को दो किग्रा गेहूं एवं तीन किग्रा फोर्टिफाइड चावल (कुल पांच किग्रा) खाद्यान्न प्रति यूनिट नि:शुल्क 20 जुलाई से 10 अगस्त तक वितरण किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। समस्त कार्डधारकों से अपील है कि उक्त अवधि में अन्त्योदय के राशनकार्ड पर 14 किग्रा गेहूं एवं 21 किग्रा फोर्टिफाइड चावल (कुल 35 किग्रा) एवं पात्र गृहस्थी योजना के राशनकार्ड/ लाभार्थियों को दो किग्रा गेहूं एवं तीन किग्रा फोर्टिफाइड चावल (कुल पांच किग्रा) खाद्यान्न प्रति यूनिट नि:शुल्क खाद्यान्न को 10 अगस्त तक ई-पॉस मशीन के माध्यम से आधार आधारित वितरण किया जाएगा। एवं आधार प्रमाणीकरण के गाध्यम से आवश्यक वस्तुओं को प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं को मोबाइल ओटीपी वेरीफिकेशन के माध्यम से नि:शुल्क वितरण 10 अगस्त को सम्पन्न किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी संजीव कुमार ने सभी राशन कार्ड धारकों से अपील की है कि वह राशन प्राप्त लें।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.