• Sun. Nov 1st, 2026

केशव धाम में आयोजित किया गया अन्नकूट महोत्सव:मानव और प्रकृति के बीच के संबंधों को दर्शाता है गोवर्धन पूजा पर्व

Byvijay.singhal1233

Oct 27, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। केशव धाम में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें गोबर से बने गिरिराज का पूजन-अर्चन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री डा. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि मोदी-योगी सरकार में हिंदू धर्म, संस्कृति, संस्कारों व धार्मिक स्थलों का उत्थान हो रहा है। सरकार सेवा ही संकल्प के भाव से काम कर रही है। मुख्य वक्ता पश्चिम उप्र क्षेत्र प्रचारक महेंद्र कुमार ने कहा कि पूर्वोत्तर के लोग देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत होते हैं। कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों में जनजातियों, वनवासियों ने अनेक प्रकार के अभाव एवं धर्म परिवर्तन के कार्यों, सेवा की आढ़ में ईसाई मिशनरियों द्वारा चलाये जा रहे कुचक्र का साहस पूर्वक सामना किया है और अपनी धर्म व संस्कृति को नहीं छोड़ा है। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा का पर्व मानव और प्रकृति के बीच के संबंधों को दर्शाता है। भगवान श्रीकृष्ण ने सभी ग्वालबाल और ब्रजवासियों को संगठित कर देवराज इंद्र का मानमर्दन कर लोक संगठन और लोकशक्ति का संदेश दिया। अध्यक्षता संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सचिन गुप्ता ने की। संचालन प्रमोद सिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर केशव धाम के अध्यक्ष एवं जीएलए विवि के कुलाधिपति नारायणदास अग्रवाल, मंत्री सतीशचंद्र अग्रवाल, निदेशक ललित कुमार, पूर्व ऊर्जा मंत्री व विधायक श्रीकांत शर्मा, उप्र सहकारी बैंक के अध्यक्ष चौ. तेजवीर सिंह, उप्र व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग, विधायक पूरन प्रकाश, राजेश चौधरी, मेघश्याम सिंह, एमएलसी ओमप्रकाश सिंह, विजय शिवहरे, मेयर डा. मुकेश आर्यबंधु, पूर्व विधायक प्रणतपाल सिंह, विभाग प्रचारक अरूण कुमार, विभाग संचालक डा. वीरेंद्र मिश्र, डा. संजय, जिला कार्यवाह अरूण कुमार, जिला प्रचारक चंद्रशेखर, अनिल पाराशर, नवीन मित्तल, रामकिशन अग्रवाल, अशोक टैंटीवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम, भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत शर्मा, डा. कमल कौशिक, धन्यकुमार जैन, अशोक चौबे, राजाभोज, सतपाल चौधरी, गौरव, डा. कैलाश द्विवेदी, विनीत द्विवेदी, वैभव अग्रवाल, माधव, प्राणबल्लभ दुबे, सुशील पचौरी, संजय, योगेंद्र, रंजीत आदि उपस्थित थे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.