• Sun. Nov 1st, 2026

रेलवे बोर्ड का निदेशक बताकर ट्रेन में सफर कर रहा था व्यक्ति, चेकिंग में मिले फर्जी पास

Byvijay.singhal1233

Sep 3, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर खुद को रेलवे बोर्ड का निदेशक बता फर्जी पास पर ट्रेन में सफर कर रहे एक जालसाज को सोमवार को आरपीएफ के सहयोग से मुख्य टिकट निरीक्षक की स्क्वायड ने जंक्शन रेलवे स्टेशन पर दबोच लिया। ग्वालियर के निवासी इस व्यक्ति के पास से प्रथम श्रेणी कोच में रेल सफर करने के 15 फर्जी पास, आईडी और 70 हजार रुपये बरामद हुए हैं। अब जीआरपी शातिर से पूछताछ कर रही है। सोमवार को जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 20403 प्रयागराज-लालगढ़ एक्सप्रेस में ड्यूटी कर रहे सीटीआई एमके भूटान, टीटीई सिद्धार्थ शंकर शर्मा को ट्रेन के एच-वन कोच में एक व्यक्ति संदिग्ध पास पर सफर करते मिला।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.