• Mon. Nov 2nd, 2026

गोवर्धन में पैर फिसलने से बिगड़ा संतुलन, बाजरे की पोटली के नीचे सिर दबने मौत

Byvijay.singhal1233

Oct 14, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के कस्बा सौख देहात में खेत पर बाजरा की फसल की बालों को एकत्रित किसान उसकी पोटली लेकर घर आ रहा था। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से पोटली गिर गई। पोटली के नीचे किसान का सिर दब गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद नायब तहसीलदार व लेखपाल पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। कस्बा सौख के गांव बछगांव निवासी बुद्दी राम (48) पुत्र चंदन सिंह गुरुवार को बारिश के पानी में डूबी बाजरा की फसल को सुखाने के लिए बालों को एकत्रित कर रहा था। बाजरा के बालों की पोटली बनाकर वह अपने सिर पर रखकर सड़क की ओर जा रहा था। तभी खेत की मेड़ से किसान बुद्दीराम का पैर फिसल गया। इससे बाजरे की बाली की पोटली के नीचे नीचे किसान का सिर दब गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर थाना मगोर्रा पुलिस से साथ गोवर्धन के नायब तहसीलदार विजय श्याम दुबे व लेखपाल विजेंद्र सिंह, राजस्व निरीक्षक मथुरा प्रसाद, प्रधान प्रतिनिधि राधेश्याम सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए। और घटना की जानकारी ली। नायब तहसीलदार विजय कुमार ने पीड़ित परिवार की हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया है।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.