हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह क्षेत्र में बिजली विभाग एवं विजिलेंस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 20 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी। अभियान से गड़बड़ी करने वालों में अफरा-तफरी मची रही। एसडीओ फरह नवनीत सिंह ने विजिलेंस टीम के साथ साइड बी, लतीफपुर एवं ओल क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। यहां 20 लोग बिजली चोरी करते मिले। इनके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। एक्सईएन सचिन कुमार शर्मा ने बताया कि चेकिंग अभियान जारी है। इधर शहर एवं देहात में बकाए पर भी कनेक्शन कटवाए जा रहे हैं।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
