• Sun. Nov 1st, 2026

मनीष यादव के केस में अब 21 अक्तूबर को होगी सुनवाई

Byvijay.singhal1233

Oct 13, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पक्षकार मनीष यादव द्वारा श्री कृष्ण जन्मस्थान की 13.37 एकड़ जमीन पर किए गए दावे के संबंधित केस में बुधवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी। बार एसोसिएशन की नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह होने के कारण अदालत में नो वर्क रहा। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 21 अक्तूबर की तारीख तय की है। पक्षकार द्वारा दावे में कहा गया है औरंगजेब द्वारा मंदिर तोड़कर शाही ईदगाह का निर्माण कराया गया है। इस संबंध में दावे पर अदालत में बुधवार को केस के स्थायित्व संबंधी बहस होनी थी। अधिवक्ता दीपक शर्मा ने बताया कि केस में बहस नहीं हो सकी है। अदालत ने सुनवाई लिए 21 अक्तूबर की तारीख तय की है। पिछले दिनों स्थानीय अदालत में सुनवाई में हो रही देरी के कारण मनीष ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसमें कोर्ट ने स्थानीय अदालत को तीन माह में मामले का निस्तारण करने का निर्देश दिया था।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.