• Sun. Nov 1st, 2026

यूपी बोर्ड के 126 परीक्षा केंद्रों पर 174 आपत्तियां हुई दर्ज

Byvijay.singhal1233

Nov 1, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा-2027 के लिए प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों को लेकर जनपद में बड़े पैमाने पर आपत्तियां सामने आई हैं। 126 परीक्षा केंद्रों पर कुल 174 आपत्तियां ऑनलाइन बोर्ड की वेव साइट पर दर्ज हुई हैं। आपत्तियों के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने सभी तहसीलों के एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि 4 नवंबर तक परीक्षा केंद्रों पर आई हर आपत्ति का निस्तारण कर लिया जाए। एक प्रबंधक ने आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि उनके विद्यालय के लिए बनाया गया परीक्षा केंद्र निर्धारित मानकों से दूर है। विद्यालय में न तो मानक के अनुरूप बैठने की व्यवस्था है और न ही अन्य जरूरी सुविधाएं हैं, ऐसे में यहां परीक्षा कराना उचित नहीं होगा। वहीं तीन चार प्रधानाचार्य ने सुविधाओं का अभाव बताते हुए अपने विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाने से ही मना कर दिया। उनका कहना था कि विद्यालय में सीसीटीवी, शौचालय, पेयजल और फर्नीचर की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। ऐसे में बोर्ड परीक्षा जैसे संवेदनशील आयोजन की जिम्मेदारी लेना संभव नहीं है। इसके अलावा कई अन्य विद्यालयों ने भी केंद्र की दूरी, पहुंच मार्ग, कक्षों की कमी, बाउंड्रीवॉल न होने और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। कुछ आपत्तियां एक-दूसरे के नजदीक केंद्र बनाए जाने और छात्र संख्या के अनुपात में केंद्र न मिलने को लेकर भी हैं।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.