हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। सुरीर कोतवाली क्षेत्र के इरौली जुन्नारदार गांव के एक युवक से डीलरशिप दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की गई है। पीड़ित ने एसएसपी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। इरौली जुन्नारदार निवासी दिनेश कुमार ने शिकायत में आरोप लगाया है कि करीब दो माह पहले उन्हें एक अनजान नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को उनके कॉलेज का साथी बताया। उसने दिनेश से उनके कारोबार के बारे में जानकारी ली। जब दिनेश ने बताया कि उनके पास कोई काम नहीं है। ठग ने उन्हें इफको हब और टाटा पावर सोलर सिस्टम की डीलरशिप दिलाने का प्रस्ताव दिया। डीलरशिप लेने के लिए दिनेश ने 25 और 27 अगस्त को अलग-अलग बैंक खातों में 3.57 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। रुपये मिलने के बाद ठग ने फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद दिनेश को ठगी का एहसास हुआ। सीओ अमरनाथ ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। इस धोखाधड़ी में शामिल लोगों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
7455095736
डीलरशिप के बहाने युवक से 3.57 लाख रुपये ठगे
