हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता क्षेत्र की छाता शुगर मिल को दोबारा शुरू कराने की मांग को लेकर भूतपूर्व सैनिक परिषद के बैनर तले चल रहा धरना सातवें दिन और भी व्यापक हो गया। अब महिलाओं ने भी आंदोलन की कमान संभाल ली है। प्रदर्शन स्थल पर पहुंची महिलाओं ने मिल चालू कराने की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि छाता शुगर मिल के सुचारू रूप से चलने से ही क्षेत्र के किसानों की तरक्की सुनिश्चित हो सकती है। महिला भावना ने कहा कि जब से शुगर मिल बंद हुई है तब से मजबूरन किसानों को धान की खेती करनी पड़ रही है। इससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धान की फसल में बड़े पैमाने पर विषैली दवाइयों और कीटनाशकों का इस्तेमाल किया जाता है, जिसके कारण हमारा खानपान और खाद्य पदार्थ लगातार अशुद्ध होते जा रहे हैं। यदि छाता शुगर मिल दोबारा चालू हो जाती है तो किसान एक बार फिर अपने खेतों में गन्ने की पारंपरिक और अत्यधिक लाभकारी खेती की ओर लौटेंगे। इससे न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे और पूरे क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा। इस दौरान आंदोलन को समर्थन देने वालों में कर्मयोगी सूबेदार ललित कुमार, भूदेवी, भावना, सत्तो, सरोज, भगवान देई, भगवती, मीरा, किशन आर्य, ठाकुर बीरी सिंह, संतोष कुमार, जुगल, कन्हैया, विष्णु और कल्याण सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
