• Fri. Aug 21st, 2026

सांसद हेमा मालिनी का फर्जी लेटरहेड बनाकर पूर्व सांसद के लिए मांगा आवास

ByVijay Singhal

Aug 21, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सांसद हेमा मालिनी के फर्जी लेटरहेड और जाली हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर पूर्व सांसद राजेश कुमार दिवाकर के लिए आवास आवंटित कराने की साजिश रचने का मामला सामने आया है। सांसद प्रतिनिधि ने इस मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया है कि पूर्व सांसद राजेश कुमार दिवाकर के कार्यालय से जुड़े व्यक्ति सीवी सिंह के माध्यम से यह जानकारी मिली कि अशोक गुप्ता ने सांसद हेमा मालिनी के फर्जी लेटरहेड पर एक पत्र तैयार कर पूर्व सांसद के लिए आवास आवंटन का अनुरोध किया है। मामला संज्ञान में आते ही सांसद कार्यालय ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार का कोई भी पत्र सांसद हेमा मालिनी द्वारा जारी नहीं किया गया है और न ही उन्होंने इस पर हस्ताक्षर किए हैं। सांसद प्रतिनिधि ने मामले में एसएसपी श्लोक कुमार से शिकायत की। इसके बाद सदर थाने की पुलिस ने अशोक गुप्ता निवासी अज्ञात के खिलाफ जालसाजी व धोखाधड़ी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उन्हीं के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.