हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता चीनी मिल को दोबारा चालू कराने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को समर्थन देने के लिए बरसाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव के किसान कन्हैया ने अनोखा मार्ग चुना। वह लगभग 20 किलोमीटर की लंबी दूरी तक दंडवत यात्रा करते हुए छाता पहुंचे और शुगर मिल पर चल रहे धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए। जब कन्हैया दंडवत करते हुए धरना स्थल पर पहुंचे तो वहां मौजूद किसान और आंदोलनकारी उन्हें देखकर भावुक हो गए। सभी ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान कन्हैया ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि छाता शुगर मिल का सुचारू रूप से न चलना इस पूरे क्षेत्र के लिए एक विकराल समस्या बन गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का किसान लंबे समय से इस संकट से जूझ रहा है, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।
7455095736
