हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में गुरुग्राम से बेटी का एडमिशन कराकर घर लौट रहे टेंट कारोबारी से चार बदमाशों ने हथियार के बल पर स्विफ्ट कार लूट ली। पहले बदमाशों ने कारोबारी की कार में पीछे से टक्कर मारकर रुकवाया और फिर वारदात को अंजाम दिया। बदमाश व्यापारी से कीमती मोबाइल और नगदी भी लूट ले गए। वारदात सोमवार रात १२.३० बजे की है। कृष्णाधाम कॉलोनी नंदगांव रोड निवासी भरत शर्मा ने बताया कि वह अपनी बेटी का एडमिशन कराकर गुरुग्राम से सोमवार देर रात घर लौट रहे थे। रात को लौटते वक्त उन्हें काफी देर हो गई। जब वह परिजन को घर उतार कर कार को खड़ा करने के लिए जा रहे थे तभी बदमाशों ने पोल फैक्टरी के समीप कार में टक्कर मारकर रुकवा लिया। गाड़ी से हथियारबंद बदमाश उतरे और असलहे के बल पर कार की चाबी छीन ली। पिटाई कर कीमती मोबाइल और दस हजार रुपये की नगदी समेत कार को लेकर भाग गए। लूट की सूचना मिलने ही पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही लुटेरों की तलाश शुरू कर दी। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने रात में ही जगह-जगह नाकाबंदी कर चेकिंग की। फिर भी बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर जा चुके थे। प्रभारी निरीक्षक अनुज राणा ने बताया कि लूट केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। –
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
