• Sun. Nov 1st, 2026

बारिश के बाद आंधी ने बरपाया कहर, पेड़ गिरने से 10 साल के बालक की मौत

Byvijay.singhal1233

Oct 12, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जिले में बारिश के बाद मंगलवार को तेज रफ्तार से आई आंधी ने कहर बरपा दिया। सौंख क्षेत्र में खेत पर बाजरा की फसल को एकत्रित करने गए 10 साल के बालक की पेड़ गिरने की मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर लेखपाल पहुंच गए। मंगलवार की शाम को सौंख कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र में आंधी चली। इस दौरान कस्बा के सहजुआ थोक निवासी उदय सिंह का 10 वर्षीय पुत्र दक्ष उर्फ भोला खेत गया हुआ था। वह खेत पर बाजरे की फसल को एकत्रित कर रहा था, तभी आंधी के कारण पेड़ गिर गया। पेड़ के नीचे दक्ष दब गया। इससे दक्ष की मौके पर मौत हो गई। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर लेखपाल टेकचंद पहुंचे और दक्ष मौत की रिपोर्ट तैयार की। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को सरकार कर हर संभव मदद दिलाई जाएगी।
आंधी से राजस्थान सीमा पर लगे संकेतांक बोर्ड गिर गया। कुम्हेर मार्ग स्थित करीब 35 पेड़ गिर गए। जिससे सौख-भरतपुर मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंचें चौकी प्रभारी संदीप कुमार ने मार्ग से जेसीबी के द्वारा संकेतांक बोर्ड और पेड़ों को हटवाया। बिजली के पोल भी गिर गए। इससें विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। जिले में बीते तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही थी। मंगलवार को भी मौसम खराब रहा। दिनभर बादल छाए रहे। शाम को तेज आंधी चली, जिससे खेतों में खड़ी फसल गिर गई है। तहसील गोवर्धन के 20 से अधिक गांवों में बारिश के कारण खरीफ की फसलें तबाह हो गई हैं। नुकसान देखकर किसान मायूस हैं।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.