• Sun. Nov 1st, 2026

15 अक्तूबर तक करा लें आधार सत्यापन, वरना ब्लॉक होगी पेंशन

Byvijay.singhal1233

Oct 12, 2022
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन / निराश्रित महिला (विधवा) पेंशन / दिव्यांगजन (विकलांग) पेंशन के लाभार्थियों को शत प्रतिशत आधार प्रमाणीकरण एवं सत्यापन कराया जाना है, परन्तु अभी भी काफी संख्या में पेंशनरों के लाभार्थी आधार प्रमाणीकरण / सत्यापन से शेष रह गये है। जिनका आधार प्रमाणीकरण / सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पायी है, ऐसे लाभार्थी जिनका आधार प्रमाणीकरण / सत्यापन नहीं हो पाया है, ऐसे लाभार्थियों के खाते में धनराशि का प्रेषण किया जाना सम्भव नहीं हो पा रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी नगेन्द्र पाल सिंह नेसभी पेंशनरों को अन्तिम अवसर देते हुए सूचित किया जाता है कि 12 से 15 अक्टूबर तक सभी तहसीलों में विशेष कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें ऐसे सभी लाभार्थी, जिन्होंने अभी तक अपना आधार प्रमाणीकरण नहीं करवाया है वो सभी तहसील स्तर पर आयोजित कैम्पों में आधार प्रमाणीकरण / सत्यापन के लिए अपना-अपना आधार कार्ड, बैंक की पासबुक एवं मोबाइल लेकर अपना आधार प्रमाणीकरण / सत्यापन कराना सुनिश्चित करें। जिनका प्रमाणीकरण या सत्यापन 15 अक्टूबर तक नहीं हो पाया, उनकी पेंशन को ब्लॉक कर दिया जाएगा।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.