• Mon. Nov 2nd, 2026

किशनपुर के सैनिक की पैराशूट से कूदने पर हुई मौत,आज गांव में पहुंचेगा सैनिक का पार्थिव शरीर

Byvijay.singhal1233

Oct 11, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज विजय सिंघल
मथुरा। महावन के गांव किशनपुर के लाल की पैराशूट से कूदने पर बागडोगरा वेस्ट बंगाल में मौत हो गई। पूरा गांव शौक में डूबा हुआ है। आज सैनिक का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचेगा। महावन तहसील से करीब 4 किलोमीटर दूर गांव किशनपुर के रहने वाले दुष्यंत पाराशर उर्फ दाऊ पुत्र सुरेश चंद उर्फ जानकी प्रसाद निवासी किशनपुर 2020 में वायु सेना में भर्ती हुए थे, जिसकी तैनाती बागडोगरा वेस्ट बंगाल में थी। दुष्यंत हर रोज की तरह ट्रेनिंग कर रहा था, रविवार को सुबह दुष्यंत ट्रेनिंग के दौरान पैराशूट लेकर कूद रहा था। बताया गया कि पैराशूट नहीं खुलने पर गिर गया, जिसमें सैनिक की मौत हो गई। गांव में सैनिक की मौत की खबर लगते ही शोक छा गया। ग्रामीणों ने बताया गया कि सैनिक का पार्थिव शरीर मंगलवार शाम तक गांव पहुंचेगा। सैनिक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मां पिता का का रो रो कर बुरा हाल है, वही पूरे गांव में दुष्यंत की मौत की वजह से सन्नाटा छाया हुआ है और हर किसी के चेहरे पर मायूसी देखने को मिल रही है गांव के लोग दुष्यंत के पार्थिव शरीर आने का इंतजार कर रहे हैं। गांव किशनपुर की भाजपा नेता मनीषा पाराशर ने बताया कि दुष्यंत बड़े ही सरल स्वभाव का था, जो 2020 में वायु सेना में भर्ती हुआ था। लेकिन एकदम से दुष्यंत की मौत की खबर ने झकझोर कर दिया है और हर कोई इस घटना को सुनें स्तंभ रह गया है।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.