• Sun. Nov 1st, 2026

धनगरों के अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र बनवाने डीएम को दिया ज्ञापन

Byvijay.singhal1233

Jul 15, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के बैनर तले प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को धनगरों के अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र बनाने के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी ने उन्हें नियमानुसार प्रमाण पत्र बनवाने का आश्वासन दिया। गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के विधायक ठाकुर मेघश्याम, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष निरंजन सिंह धनगर के नेतृत्व में ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मुलाकात की। उन्होंने जिलाधिकारी को बताया कि संविधान आदेश 1950 (अनुसूचित जातियां उत्तर प्रदेश राज्य) और उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव शासनादेश का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने शासनादेश का अनुपालन करते हुए धनगर समाज के प्रमाण पत्र बनवाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी. शंकर लाल धनगर, युवा प्रदेश अध्यक्ष पीयूष धनगर, जिला प्रभारी दर्याब सिंह धनगर, जिलाध्यक्ष डॉ. भगवान सिंह धनगर आदि शामिल रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.