• Sun. Nov 1st, 2026

ठाकुर द्वारिकाधीश ने केसरी मखमल हिंडोले में दिए दर्शन

Byvijay.singhal1233

Jul 15, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सावन मास में रोजाना ठाकुर द्वारिकाधीश अलग-अलग घटाओं में भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। सोमवार को ठाकुरजी ने केसरी मखमल हिंडोले में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। पुष्टिमार्ग संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारिकाधीश के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि सावन मास में हिंडोले और घटाओं के कार्यक्रम ठाकुर मंदिर द्वारिकाधीश में होते हैं, जिनका निर्धारण मंदिर के गोस्वामी डॉक्टर वागिश कुमार, नरेश के निर्देशन में होता है और मंदिर के वेदांत कुमार महाराज एवं सिद्धांत कुमार महाराज द्वारा यह कार्यक्रम किया जा रहा है। सावन चतुर्दशी कृष्ण पक्ष के दिन ठाकुर द्वारिकाधीश महाराज केसरी मखमल के हिंडोले में विराजमान हुए। ठाकुरजी के दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ मंदिर में उमड़ रही है। ठाकुरजी की एक नजर पाने के लिए भक्तों को काफी इंतजार करना पड़ रहा है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.