• Thu. Nov 26th, 2026

नए नगर आयुक्त ने महापौर से की शिष्टाचार भेंट, टीम वर्क के साथ काम करने का दिया आश्वासन

Byvijay.singhal1233

May 18, 2025
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। मथुरा वृंदावन नगर निगम के नवागत नगर आयुक्त ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत महापौर विनोद अग्रवाल से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात में महापौर ने नगर आयुक्त को नगर निगम के क्रियाकलाप के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उनसे समस्याओं और उनके निस्तारण पर पूरा फोकस करने को कहा। इस दौरान महापौर श्री अग्रवाल ने उनको महानगर के प्राथमिकता वाले कार्यों से भी अवगत कराया। महापौर श्री अग्रवाल ने कहा कि आने वाला समय वर्षा ऋतु में जल भराव से नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है उस पर विस्तृत कार्य योजना बनाकर कार्य करना होगा। नगर आयुक्त जग प्रवेश ने महापौर को पूर्ण रूप से आश्वत करते हुए कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता और स्थानीय महानगर की जनता के अपेक्षाओं पर वह खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.