• Thu. Nov 26th, 2026

मथुरा वृंदावन में विकास प्राधिकरण से स्वीकृत मैप के विपरीत निर्माण करने वाले 6 भवन स्वामियों की आई आफत

Byvijay.singhal1233

May 18, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा वृंदावन महानगर क्षेत्र में बड़ी संख्या में अवैध निर्माण की शिकायत मिलने पर मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव ने शनिवार को निरीक्षण के दौरान बड़ी कार्यवाही करते हुए मानचित्र स्वीकृति के विपरीत निर्माण करने वाले छह भवन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश देते हुए क्षेत्रीय अवर अभियंता के खिलाफ स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया हैं। विकास प्राधिकरण सचिव अरविंद द्विवेदी ने वृंदावन के रूकमणि विहार आवासीय योजना एवं राधापुरम स्टेट कॉलोनी अंतर्गत बन रही कई निर्माणाधीन बिल्डिंग का निरीक्षण किया जिसमें रुक्मिणी विहार आवासीय योजना एवं राधापुरम स्टेट कालोनी अंतर्गत बन रही निर्माणाधीन बिल्डिंग्स का मौके पर स्वीकृत मानचित्र के अनुसार मिलान किया। मिलान में 6 भवनों में मानचित्र के विपरीत निर्माण होता पाया गया। ये बिल्डिंग्स आर सी गोयल, नीलम गोयल, प्रदीप पांडेय एवं राहुल अग्रवाल द्वारा बनाई जा रही है। सचिव श्री द्विवेदी ने अवर अभियंता को तत्काल निर्माण कार्य बंद कराये जाने एवं उ.प्र.नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की धारा 27 अंतर्गत नोटिस निर्गत किए जाने के निर्देश दिए । अवर अभियंता दिनेश गुप्ता व सुनील राजोरिया को इस लापरवाही के लिए स्पष्टीकरण भी जारी किया गया। सचिव अरविंद द्विवेदी ने बताया की यदि पुनः मौके पर निर्माण होता पाया गया तो सीलिंग की कार्रवाई की जायेगी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.