हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
हाथरस। मथुरा-बरेली नवनिर्मित हाईवे के प्रथम फेज का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। अब इस पर वाहन दौड़ाने पर चालकों को टोल देना होगा। शुक्रवार को जवार गांव के पास बना टोल प्लाजा शुरू हो गया है। कार्यदायी संस्था बंशीलाल गुुप्ता एंड कंपनी के अधिकारियों ने इसका पूजन कर शुभारंभ किया। मथुरा-बरेली हाइवे का निर्माण कार्य लगभग ढाई वर्ष से चल रहा है। पहले फेज में राया के पास से हाथरस के वाहनपुर तक हाइवे बनकर तैयार है। कुछ काम रह गया है। इसके बाद सिकंदराराऊ की तरफ दूसरे फेज का काम प्रगति पर है। हाथरस के मेंडू से राया क्षेत्र के गांव कोयल तक हाइवे का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। काेयल गांव में रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य किया जा रहा है। यह भी कुछ माह में तैयार हो जाएगा। इसके बाद वाहन फर्राटा भरते हुए मथुरा तक जा सकेंगे।
यह हैं टोल की दरें
- वाहन, एक तरफ किराया, वापसी किराया
- कार/जीप- 65, 100
- छोटे व्यवसायिक वाहन- 105, 160
- बस-ट्रक, 220, 335
- कामर्शियल व्हीकल- 240, 365
- हेवी कंस्ट्रक्शन मशीनरी 350, 525
- ओवर साइज व्हीकल- 425, 635
मेडु से काेयल तक हाइवे को चालू कर दिया गया है। 33 किलोमीटर के इस हाइवे में जवार गांव पर टोल प्लाजा बनाया गया है। शुक्रवार को पूजन के बाद यहां टोल टैक्स लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
