हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महाकुंभ स्नान के लिए अब एक सप्ताह ही बचा है। महाशिवरात्रि पर आखिरी स्नान होगा। ऐसे में महाकुंभ जाने-आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है। जंक्शन से बृहस्पतिवार को महाकुंभ विशेष सूबेदारगंज (02424) ट्रेन सुबह साढ़े 9 बजे प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं को लेकर रवाना हुई। महाकुंभ जाने वाली ट्रेनों की निगरानी के लिए मजिस्ट्रेट को लगाया गया है। इसके अलावा शाम को 7 बजकर 40 मिनट पर दूसरी ट्रेन प्रयागराज के लिए भेजी गई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि महाकुंभ के लिए प्रतिदिन यात्रियों का आना-जाना बना हुआ है। स्टेशन पर ट्रेन आते ही एक-एक करके यात्रियों को चढ़ाने के लिए आरपीएफ-जीआरपी को लगाया गया है। स्टेशन के अधिकारी यात्रियों को लगातार उद्घोषणा करके जागरूक कर रहे हैं। उधर, रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों के बढ़ते दबाव से आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें देरी से पहुंच रही थीं, ऐसे में स्टेशन पर यात्री काफी इंतजार के बाद अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। इधर, वाणिज्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
