• Sun. Nov 22nd, 2026

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में छाया मातम

Byvijay.singhal1233

Nov 22, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा।  गोवर्धन के सरस्वती रोड स्थित प्रजापति मोहल्ला निवासी प्रवीण 22 वर्षीय पुत्र हरिओम दौड़ लगाने के लिए घर से निकला था। ट्रेन की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार गोवर्धन के सरस्वती रोड स्थित प्रजापति मोहल्ला निवासी प्रवीण पुत्र हरिओम शनिवार की सुबह दौड़ लगाने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान वह ट्रेन संख्या 04194 की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटनास्थल पर प्रवीण का टूटा हुआ मोबाइल फोन मिला। मोबाइल से सिम कार्ड भी निकला हुआ था। युवक के साथ यह हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रवीण की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। अचानक हुई इस घटना से परिजन सदमे में हैं। हादसे के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.