• Mon. May 18th, 2026

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को उठाना चाहिए कड़ा कदम

ByVijay Singhal

Feb 21, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोविंद नगर थाना क्षेत्र में ऑक्सीजन सिलिंडर फटने के कारण महिला की मौत और दो लोगों के घायल होने के बाद क्षेत्र में अभी भी भय का माहौल है। बावजूद घरों में सिलिंडर से गिलट की पाजेब समेत अन्य ज्वेलरी बनाने का कार्य निरंतर जारी है। बुधवार को महाविद्या कॉलोनी के सेक्टर एफ में स्थित निवास पर आकाश की पत्नी संजना, उसकी जेठानी मीना काम कर रही थीं। तभी ऑक्सीजन सिलिंडर फट गया। सिलिंडर फटने के कारण संजना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मीना और चार वर्षीय ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के बाद ठाकुर को छुट्टी दे दी, जबकि मीना का उपचार चल रहा है। बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव केसी गौड़ ने बताया कि गोविंद नगर, गोविंद आश्रम क्षेत्र में घर-घर में ऑक्सीजन सिलिंडर से गिलट की पाजेब बनाने का कार्य होता है। बताया कि जिस घर में सिलिंडर फटा उनका मकान कुछ दूरी पर ही है। उनके मकान की दीवार में दरार आ गई। कई स्थानों से प्लास्टर उखड़ गया। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि घरों में होने वाले इस प्रकार के कार्य पर पाबंदी लगाई जाए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि इस संबंध में विभाग से किसी ने कोई अनुमति नहीं मांगी है। घनी आबादी में इस तरह का काम गैर कानूनी है। इसके लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को कड़ा कदम उठाना चाहिए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.