• Sun. Nov 22nd, 2026

धीरेंद्र शास्त्री ने विरोधियों को ललकारा, बोले… हम तो आ गए ‘टेढ़े ठाकुर’ की नगरी

Byvijay.singhal1233

Nov 22, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल

मथुरा। वृंदावन में भगवान श्रीकृष्ण को टेढ़ा-मेढ़ा बताने के बाद आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहली बार वृंदावन आए और एकबार फिर उन्होंने अपने विरोधियों को मंच से जमकर ललकारा। शास्त्री ने कहा हम अपने प्यारे टेढ़े-मेढ़े ठाकुर की नगरी में आ गए हैं, बांकेबिहारी की नगरी में आ गए, हम सभी ब्रजवासियों के चरण में नाक रगड़कर दंडवत प्रणाम करते हैं।हम बांकेबिहारीजी के दर्शन करने इसलिए आए कि उनके दर्शन करने हैं, चूंकि इस समय दुनियाभर में केवल बांकेबिहारीजी की ही चर्चा हो रही है, हर जगह वे व्याप्त हैं। हमें पता चल गया कि ये लीला उन्होंने क्यों की। हम आज इसलिए आए हैं, कि हम उन लोगों को देखना चाहते हैं जो कुछ लोग कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया में कृष्ण भक्त बन गए थे, वे कब आएंगे? हम तो आ गए। हमारा विरोध इसलिए नहीं कि हमने कुछ कहा, हमारी भाषा में त्रुटि हो सकती है, हमारे भाव में त्रुटि नहीं हो सकती। लेकिन, विरोध इसलिए हमारा हुआ कि हम हिंदु एकता की बात करते हैं। जातीयों के नाम पर रोटी सेंकने वाले हमें कहा देख सकते हैं? हमारा संकल्प सीधा है यदि हिंदू ही नहीं बचेगा, हिंदुस्तान कैसे बचेगा। सनातनी एकजुट नहीं होगा तो मंदिर, देवालय कैसे बचेंगे। हिंदू एकता की एक ही आवाज है जात, पात की करो विदाई हम सब हिंदू भाई भाई। जो इसके विरुद्ध काम करते हैं, उन्हें कोई न कोई हमें ट्रोल करने का बहाना चाहिए। ठाकुर बांकेबिहारीजी से प्रार्थना है, वे उन सबको मति दे, हम जब तक जीएंगे, हिंदू, हिंदुत्व और हिंदुस्तान के लिए ही जीएंगे। अभी तो गालियां खाई हैं, गोलियां भी खानी पड़ें तब भी हिंदू एकता का काम नहीं छोड़ेंगे। अभी तो गालियां ही दी हैं, लेकिन, जब तक इस तन में प्राण हैं वतन व सनातन के लिए समर्पित रहेंगे। सभी ब्रजवासियों, आचार्य महापुरुषों को प्रणाम, दंडवत करते है। हम बहुत जल्दी ब्रजवास करने वाले हैं, जल्द ही ब्रजवासी होने वाले हैं। ब्रजवासी बनकर ऐसे लोगों को बहुत ललकारेंगे। पत्रकारों से बात करते हुए शास्त्री ने कहा पत्रकारों को सच दिखना बहुत जरूरी है, पत्रकारों की रक्षा भी होनी चाहिए। जब तक सच पत्रकार नहीं देखाएंगे तो देश का भला नहीं होगा। भगवान श्रीकृष्ण के नाम पर हुए विवाद पर शास्त्री ने कहा हमारे लिए राम और कृष्ण बराबर हैं, इसीलिए तो हमने अपने नाम में कृष्ण लगा रखा है। शास्त्री ने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहे महावीर मानसिंहका को जल्द दोबारा मुलाकात करने और ब्रज में वास करने का भरोसा दिया। इसके बाद उन्होंने टेढ़े ठाकुर, टेढ़ी टांग वाले बांकेबिहारीजी का जयकारा लगवाया और ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के लिए रवाना हो गए। इसके बाद आचार्य धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए रवाना हुए और आराध्य के दर्शन कर देहरी पूजन किया। मंदिर सेवायतों ने आचार्य धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री को प्रसाद अंगवस्त्र, माला, प्रसाद व ठाकुरजी की प्रिय वंशी भेंट की। महंत राजूदास, आचार्य विष्णुकांत शास्त्री, संत गोविंदानंद तीर्थ, महंत सुंदरदास, महंत लाड़ली शरण, जगद्गुरु स्वामी सुतीक्षण दास, महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद आदि उपस्थित थे।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.