• Mon. May 18th, 2026

मथुरा जनपद में कड़ी सुरक्षा के बीच केंद्रों पर पहुंचाए गए प्रश्नपत्र

ByVijay Singhal

Feb 21, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडियेट की परीक्षाओं के लिए प्रश्नपत्रों का वितरण बृहस्पतिवार को किया गया। सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच राजकीय इंटर कॉलेज से प्रश्नपत्र वाहनों के माध्यम से पहुंचाए गए। यूपी बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। प्रश्नपत्रों को राजकीय इंटर काॅलेज के एक शिक्षक और पुलिस की अभिरक्षा में रूट चार्ट के साथ भेजा गया। एक गाड़ी पर पांच से छह परीक्षा केंद्र के प्रश्नपत्र को लोड किया गया था। परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के बाद केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की देखरेख में प्रश्नपत्र को स्ट्रांग रूम में रखा गया।
इसके बाद अलमारी और स्ट्रांग रूम को सील कर दिया गया। डीआईओएस रविंद्र सिंह ने बताया कि इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद प्रश्नपत्र पर तीनों ने हस्ताक्षर कर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को भेज दिया। इस प्रपत्र को परीक्षा से पूर्व बोर्ड से आए पर्यवेक्षक लेकर क्षेत्रीय कार्यालय जाएंगे। वहां इसे सुरक्षित रख लिया जाएगा। परीक्षाओं को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए बोर्ड की ओर से खास तैयारी की गई हैं। परीक्षा में स्थानीय पुलिस की अभिसूचना शाखा निगरानी करेगी। साथ ही स्पेशल टास्क फोर्स भी अपने स्रोतों के माध्यम से परीक्षा पर अपनी दृष्टि बनाए रखेंगे। अगर कहीं किसी प्रकार गड़बड़ी मिली तो दोषियों की खैर नहीं है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.