• Sun. Nov 22nd, 2026

महिला पुलिसकर्मी ने मेडिकल करवाने को नाबालिग रेप पीड़िता से मांगे 500 रुपये

Byvijay.singhal1233

Nov 22, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा में पुलिस का शर्मनाक चेहरा सामने आया है। महिला जिला अस्पताल में नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के नाम पर महिला पुलिसकर्मी ने पीड़िता और उसके परिजनों से 500 रुपये मांगे। आरोप है कि महिला पुलिसकर्मी ने खुलेआम पीड़िता और उसके परिवार से रकम मांगी। परिजनों के रुपये देने से इंकार करने पर पुलिसकर्मी चुप हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वहीं सीओ सिटी आशना चौधरी ने इस मामले के बारे में पूछे जाने पर कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो जांच कराई जाएगी। मामले में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को थाना गोविंद नगर में किशोरी के पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि 17 अक्टूबर की रात उनकी बेटी कॉलोनी के समीप आयोजित शादी समारोह से लौट रही थी। रास्ते में दो युवक उसे जबरन साथ ले गए और दुष्कर्म किया। इसके बाद बेटी उन्हें मिली तो उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। शुक्रवार को महिला पुलिसकर्मी किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए महिला जिला अस्पताल लेकर पहुंची थी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.