हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा रेलवे जंक्शन पर ट्रेन में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को जीआरपी टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चुराए गए मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। रेल यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन चुका गिरोह जंक्शन जीआरपी की गिरफ्त में आ गया है। गिरोह के सदस्य वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। इसके पहले ही जीआरपी ने उन्हें पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक जीआरपी समर बहादुर सिंह ने बताया कि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए जंक्शन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। तभी धौली प्याऊ रेलवे फाटक की तरफ बने खंडहर आवास के पास तीन युवक संदिग्ध हालात में खड़े दिखाई दिए।
पुलिस को देखते ही युवकों ने भागने का प्रयास किया। टीम ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर अभियुक्तों के कब्जे से 7 मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये मोबाइल उन्हें में रेल यात्रियों के पास से चुराए हैं। गिरफ्तार आरोपी बिट्टू निवासी गांव बाजना, विक्रम निवासी बाजना और दिनेश निवासी लक्ष्मी नगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों ने पूछताछ में तीन वारदात अंजाम देने की बात कबूल की है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
