• Fri. Sep 11th, 2026

मथुरा जंक्शन पर ट्रेन में चोरी करने वाले गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Aug 27, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा रेलवे जंक्शन पर ट्रेन में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को जीआरपी टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चुराए गए मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। रेल यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन चुका गिरोह जंक्शन जीआरपी की गिरफ्त में आ गया है। गिरोह के सदस्य वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। इसके पहले ही जीआरपी ने उन्हें पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक जीआरपी समर बहादुर सिंह ने बताया कि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए जंक्शन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। तभी धौली प्याऊ रेलवे फाटक की तरफ बने खंडहर आवास के पास तीन युवक संदिग्ध हालात में खड़े दिखाई दिए।
पुलिस को देखते ही युवकों ने भागने का प्रयास किया। टीम ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर अभियुक्तों के कब्जे से 7 मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये मोबाइल उन्हें में रेल यात्रियों के पास से चुराए हैं। गिरफ्तार आरोपी बिट्टू निवासी गांव बाजना, विक्रम निवासी बाजना और दिनेश निवासी लक्ष्मी नगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों ने पूछताछ में तीन वारदात अंजाम देने की बात कबूल की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes
मथुरा स्टेशन से बच्चा चोरी का पर्दाफाश, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह प्रकरण को लेकर 6 दिसंबर को मथुरा में प्रस्तावित कार सेवा को लेकर हरिद्वार में अखाड़ा परिषद ने स्थिति स्पष्ट की है। हरिद्वार में अखाड़ा परिषद से जुड़े संतों ने कहा कि 6 दिसंबर को परिषद की ओर से मथुरा में किसी भी प्रकार की कार सेवा नहीं होगी। अखाड़ा परिषद किसी कार सेवा का समर्थन नहीं करती है और अखाड़ा परिषद का कार से सेवा से कोई मतलब नहीं है। यह बात उन्होंने हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ लाई गई रजत शिला का विधि-विधान से पूजन के दौरान कही। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज एवं निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज ने अपने स्थान पर संकल्पित रजत शिला का पूजन किया। उधर, संतों से कहा कि न्यायालय के आदेश के बिना वह किसी प्रकार का समर्थन नहीं करेंगे।डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जा सकता है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मामले का समाधान न्यायालय के माध्यम से ही संभव है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण में हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा विश्वास है। जिस प्रकार अयोध्या मामले में न्यायालय के माध्यम से फैसला आया, उसी प्रकार मथुरा प्रकरण में भी न्यायालय से निर्णय आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर को अखाड़ा परिषद की ओर से किसी भी प्रकार की कार सेवा का कार्यक्रम नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि प्रकरण से संबंधित प्राचीन साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए जा चुके हैं और इन्हीं के आधार पर न्यायालय निर्णय करेगा। 7455095736
मथुरा में 6 दिसंबर को कार सेवा नहीं होगी:अखाड़ा परिषद ने किया कार्यक्रम रद्द,

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed