• Fri. Sep 11th, 2026

पत्नी को मारने में पुलिसिया पूछताछ में पूर्व प्रधान के बेटे ने उगले चौंकाने वाले राज

ByVijay Singhal

Aug 27, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में पूर्व प्रधान रामजीलाल के बेटे हेमंत कुमार ने पत्नी अनीता की हत्या अवैध संबंधों के शक में ही की थी। पुलिस पूछताछ में उसने यह बात स्वीकार की है। थाना पुलिस ने आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। मामले की विवेचना कर जल्द चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी शुरू कर दी है। घटना फरह थाना क्षेत्र के गढ़ी रामबल की है। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि फरह थाना क्षेत्र के गढ़ी रामबल निवासी अनीता (45) की शादी 28 वर्ष पूर्व हेमंत कुमार से हुई थी। मायका आगरा के अकोला क्षेत्र के गांव जैतू की गढ़ी में है। परिवार में दो बेटी और दो बेटे हैं। आरोपी हेमंत कुमार ने बताया कि घर से करीब 200 मीटर दूरी पर प्लॉट में शुक्रवार को पहले पत्नी गई थी। उसके पीछे से वह पहुंचा। अवैध संबंधों के शक में पत्नी से बात की। इसी दौरान विवाद हुआ और उसने पास ही में पड़ी रॉड से पत्नी के सिर में वार कर दिए। इससे उसकी मौत हो गई। शव को उसने भूसे में छिपा दिया था और बेरी गांव में भाग गया था। मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार करते हुए सोमवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes
मथुरा स्टेशन से बच्चा चोरी का पर्दाफाश, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह प्रकरण को लेकर 6 दिसंबर को मथुरा में प्रस्तावित कार सेवा को लेकर हरिद्वार में अखाड़ा परिषद ने स्थिति स्पष्ट की है। हरिद्वार में अखाड़ा परिषद से जुड़े संतों ने कहा कि 6 दिसंबर को परिषद की ओर से मथुरा में किसी भी प्रकार की कार सेवा नहीं होगी। अखाड़ा परिषद किसी कार सेवा का समर्थन नहीं करती है और अखाड़ा परिषद का कार से सेवा से कोई मतलब नहीं है। यह बात उन्होंने हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ लाई गई रजत शिला का विधि-विधान से पूजन के दौरान कही। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज एवं निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज ने अपने स्थान पर संकल्पित रजत शिला का पूजन किया। उधर, संतों से कहा कि न्यायालय के आदेश के बिना वह किसी प्रकार का समर्थन नहीं करेंगे।डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जा सकता है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मामले का समाधान न्यायालय के माध्यम से ही संभव है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण में हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा विश्वास है। जिस प्रकार अयोध्या मामले में न्यायालय के माध्यम से फैसला आया, उसी प्रकार मथुरा प्रकरण में भी न्यायालय से निर्णय आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर को अखाड़ा परिषद की ओर से किसी भी प्रकार की कार सेवा का कार्यक्रम नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि प्रकरण से संबंधित प्राचीन साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए जा चुके हैं और इन्हीं के आधार पर न्यायालय निर्णय करेगा। 7455095736
मथुरा में 6 दिसंबर को कार सेवा नहीं होगी:अखाड़ा परिषद ने किया कार्यक्रम रद्द,

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed