• Fri. Sep 11th, 2026

बढ़ाई गई बोर्ड परीक्षा के फार्म जमा करने की अंतिम तिथि

ByVijay Singhal

Aug 27, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। सत्र 2025 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्र 31 अगस्त तक ऑनलाइन परीक्षा फार्म भर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को 100 रुपये का विलंब शुल्क देना होगा। 10वीं और 12वीं के जो भी छात्र 16 अगस्त तक बोर्ड परीक्षा के फार्म नहीं भर पाए थे। उन्हें अब एक और मौका मिल गया है। ऐसे सभी छात्र 31 अगस्त तक विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में जमा कर सकते हैं। सभी व्यक्तिगत और संस्थागत छात्र-छात्राएं विलंब शुल्क के साथ जमा हुए परीक्षा शुल्क की सूचना और शैक्षिक विवरण 5 सितंबर मध्यरात्रि 12 बजे तक विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं। ऑनलाइन अपलोड किए गए छात्रों के विवरणों में किसी प्रकार का संशोधन 11 सितंबर तक किया जा सकता है। जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि नए आदेशों की जानकारी सभी विद्यालयों को दे दी गई है। सभी विद्यालयों से इस बात का प्रमाणपत्र भी लिया जाएगा कि उनके विद्यालय का एक भी छात्र बोर्ड परीक्षा का आवेदन अपलोड करने से छूटा नहीं है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes
मथुरा स्टेशन से बच्चा चोरी का पर्दाफाश, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह प्रकरण को लेकर 6 दिसंबर को मथुरा में प्रस्तावित कार सेवा को लेकर हरिद्वार में अखाड़ा परिषद ने स्थिति स्पष्ट की है। हरिद्वार में अखाड़ा परिषद से जुड़े संतों ने कहा कि 6 दिसंबर को परिषद की ओर से मथुरा में किसी भी प्रकार की कार सेवा नहीं होगी। अखाड़ा परिषद किसी कार सेवा का समर्थन नहीं करती है और अखाड़ा परिषद का कार से सेवा से कोई मतलब नहीं है। यह बात उन्होंने हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ लाई गई रजत शिला का विधि-विधान से पूजन के दौरान कही। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज एवं निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज ने अपने स्थान पर संकल्पित रजत शिला का पूजन किया। उधर, संतों से कहा कि न्यायालय के आदेश के बिना वह किसी प्रकार का समर्थन नहीं करेंगे।डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जा सकता है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मामले का समाधान न्यायालय के माध्यम से ही संभव है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण में हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा विश्वास है। जिस प्रकार अयोध्या मामले में न्यायालय के माध्यम से फैसला आया, उसी प्रकार मथुरा प्रकरण में भी न्यायालय से निर्णय आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर को अखाड़ा परिषद की ओर से किसी भी प्रकार की कार सेवा का कार्यक्रम नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि प्रकरण से संबंधित प्राचीन साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए जा चुके हैं और इन्हीं के आधार पर न्यायालय निर्णय करेगा। 7455095736
मथुरा में 6 दिसंबर को कार सेवा नहीं होगी:अखाड़ा परिषद ने किया कार्यक्रम रद्द,

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed