• Mon. Jul 6th, 2026

फोन पर दोस्ती, तकरार हुई तो अश्लील फोटो कर दिए वायरल

ByVijay Singhal

Sep 6, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जैंत थाना क्षेत्र की एक महिला को गुजरात के युवक से फोन पर दोस्ती और फिर तकरार पर बातचीत बंद करना भारी पड़ा। युवक ने महिला के फोटो वायरल दिए। जैत थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। वृंदावन थाना पुलिस ने मामले की जांच की और  आरोपी को गिरफ्तार कर मथुरा लेकर आई। यहां कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेजा गया। सीओ सदर प्रवीण कुमार मलिक ने बताया कि आरोपी समीर खेम्भर निवासी दौलतपारा, जूनागढ(गुजरात) को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने उसके फोटो इंस्टाग्राम व व्हाट्सएप पर फोटो वायरल कर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। साइबर सेल की मदद से इंस्टाग्राम यूआरएल को ट्रेस कर तथा मोबाइल की लोकेशन से समीर को गिरफ्तार किया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.