• Sun. Nov 1st, 2026

शिव मंदिर में साधु का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Byvijay.singhal1233

Oct 28, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के सौंख में नैनूपट्टी के घड़ी विस्सा के खेरा में स्थिति शिव मंदिर में साधु का शव पंखे के कुंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना मगोर्रा के गांव घड़ी विस्सा के खेरा में शिव मंदिर में पिछले कई वर्षो से साधु चरनदास (58) पुत्र रामगोपाल दास रहते थे। मंदिर पर पूजा पाठ करने की जिम्मेदारी उन्ही की थी। बताया जा रहा है कि बुधवार की देर रात को चरनदास को सही सलामत देखा गया था। बृहस्पतिवार सुबह जब गांव के लोग मंदिर में पहुंचे तो साधु दिखाई नहीं दिए। लोगों ने मंदिर परिसर में बने कमरे में आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद लोगों ने कमरे में रोशनदान से देखा तो साधु का शव फंदे से लटका हुआ था। लोगों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना की जानकारी करने के बाद शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चौकी प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि साधु ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.