मथुरा। शेरगढ़ में जिला कृषि अधिकारी एके सिंह ने खादर में एक किसान के खेत में बिना एसएमएस लगे कंबाइन हार्वेस्टर मशीन को पकड़ा। डीएम के निर्देश पर जिला कृषि अधिकरी एपी सिंह ने शेरगढ़ खादर में एक बिना एसएमएस (सुपर स्टा मैनेजमेंट सिस्टम ) के चलती हुई कंबाइन हार्वेस्टर मशीन पकड़ी है। उन्होंने इसके मालिक के खिलाफ शेरगढ़ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इस कार्रवाई से बिना एसएमएस के ही कंबाइन हार्वेस्टर मशीन चलाने वाले संचालकों में हड़कंप मच गया है। दरअसल, पराली जलाने से बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए शासन ने सख्ती कर दी है। इसे लेकर मुख्य सचिव ने सीधे तौर पर निर्देश दिए हैं कि यदि जनपद में बिना सुपर स्टा मैनेजमेंट सिस्टम या इस्ट्रा रीपर या अन्य किसी अवशेष फसल यंत्रों के कंबाइन हार्वेस्टर सिस्टम चलता मिला तो इस मशीन को तत्काल सीज करा कर थाने में खड़ी कर दी जाए। यह मशीन जब तक न दी जाए तब तक कि मशीन संचालक अपने खर्चे पर एसएमएस न लगवा ले। शासन के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी एके सिंह ने शेरगढ़ के गांव शेरगढ़ खादर में एक किसान के खेत में बिना एसएमएस लगे कंबाइन हार्वेस्टर मशीन को पकड़ा। जिला कृषि अधिकारी ने उक्त मशीन को सीज कर दिया और शेरगढ़ थाने में खड़ा कर दिया। मशीन के संचालक टीकाराम निवासी ग्राम सैंनवा चौमुहां के खिलाफ थाना शेरगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिन हार्वेस्टर मशीन संचालकों ने एसएमएस नहीं लगवाया है वह इसे लगवा लें अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
