• Tue. Nov 17th, 2026

प्रेमानंद महाराज को लेकर वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप, केलिकुंज आश्रम ने बताया सुनियोजित षड्यंत्र

Byvijay.singhal1233

Nov 17, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में संत प्रेमानंद महाराज की सेवा और दीक्षा से जुड़ा एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक अज्ञात महिला द्वारा कई भ्रामक दावे किए गए हैं। श्रीहित राधा केलिकुंज आश्रम प्रबंधन ने इसे फर्जी और महाराज की छवि धूमिल करने का सुनियोजित षड्यंत्र बताया है। वायरल ऑडियो में एक अज्ञात महिला की आवाज है। महिला दावा कर रही है कि उसने महाराज से शरणागत दीक्षा ली थी। ऑडियो के अनुसार, मदनटेर से केलिकुंज आश्रम आने के बाद व्यवस्थाओं में बदलाव आया। महिला का आरोप है कि दीक्षा के पांच महीने बाद हरियाणा की एक अन्य महिला ने उसे कुछ ऐसी बातें बताईं, जिससे उसे आघात पहुंचा। ऑडियो में सफेद और भगवा वस्त्रों की दीक्षा तथा सेवा को लेकर अप्रमाणित बातें कही जा रही हैं। आश्रम प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यह सब सुनियोजित ढंग से किया जा रहा है। कुछ अराजक तत्व संत प्रेमानंद महाराज की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। वे अप्रमाणित और तथ्य-विकृत सामग्री प्रसारित कर रहे हैं। प्रबंधन ने ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त कदम उठाने की चेतावनी दी है। केलिकुंज आश्रम प्रबंधन ने देश-विदेश के सभी भक्तों से अपील की है। उनसे कहा गया है कि वे भ्रामक अफवाहों और अप्रमाणित आरोपों पर विश्वास न करें। संदिग्ध ऑडियो-वीडियो को बिना पुष्टि के साझा न करें।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.