हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जिले में साइबर अपराधियों और ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोहों के खिलाफ 400 पुलिसकर्मीयो ने गोवर्धन, बरसाना, शेरगढ़, कोसीकलां समेत जिले के विभिन्न राजस्थान सीमावर्ती क्षेत्रों में 25 से अधिक संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान लगभग 90 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत लिया गया है। पुलिस उनके आपराधिक रिकॉर्ड, मोबाइल फोन, बैंक खातों, डिजिटल लेनदेन और साइबर अपराध से संभावित संबंधों की गहन जांच कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को बेहद गोपनीय रखा गया था ताकि अपराधियों को भागने का मौका न मिले। अभियान में पीएसी की कई कंपनियां, 17 थानों के लगभग 400 पुलिसकर्मी और दर्जनों क्षेत्राधिकारी शामिल रहे। एसपी देहात के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने तड़के एक साथ गोवर्धन, बरसाना, शेरगढ़ और कोसीकलां के 25 से अधिक चिह्नित ठिकानों पर दबिश दी। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि मंगलवार को जिलेभर के कई स्थानों पर साइबर ठगों पर कार्रवाई की गई है। पूछताछ के लिए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। ग्रामीण इलाके, विशेषकर गोवर्धन, बरसाना, शेरगढ़ और कोसीकलां के कुछ क्षेत्र पिछले कुछ समय से साइबर ठगों के नए गढ़ के रूप में उभर रहे थे। ये ठग फर्जी लॉटरी, सिम ब्लॉक करने और बैंक अधिकारी बनकर देश भर के भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बनाते रहे हैं। पुलिस प्रशासन के अनुसार इस अभियान का मुख्य उद्देश्य इन ठगों के नेटवर्क को पूरी तरह से ध्वस्त करना है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
